पीजी हादसा / 6 महीने पहले फ्रेंच क्लासिस में दाखिला दिलाया तो विधवा मां से आखिरी बार मिली थी रिया, अब 27 मार्च को जाना था मिलने

चंडीगढ़ में शनिवार शाम पीजी में आग लगने के बाद दम घुटने से मारी गई तीन लड़कियों में से एक कपूरथला की रिया भी थी। उसने हाल ही में 22 दिन पहले अपना 18वां जन्मदिन मनाया था, वहीं अब उस दिन की सोच-सोचकर बेहद खुश भी थी, जब मां और बहन से मिलेगी। परिजनों के मुताबिक 27 मार्च को रिया को अपने मामा और भाइयों के साथ मां व बहन से मिलने जाना था। रिया के पिता की मौत हो चुकी है तो बड़ी बहन और मां लंदन में रहती हैं।



कपूरथला के गुरुनानक नगर की रहने वाली रिया अरोड़ा के पिता संदीप कुमार का पांच साल पहले निधन हो चुका है। पैतृक घर नगर सुधार ट्रस्ट के सामने मसीत चौक पर है, जहां पर उसकी दादी रहती है। मां और बड़ी बहन प्रिया अरोड़ा लंदन में रहती है। फ्रेंच सीखने के बाद उसे भी अपनी मां के पास यूरोप जाना था। बड़े मामा राकेश कुमार ने बताया कि अगस्त 2019 में रिया का इंग्लैंड का वीजा लगा था। उसे बहुत जोर लगाया कि वह अपनी बहन के पास इंग्लैंड चली जाए, लेकिन वह इंग्लैंड जाने का छोड़कर कनाडा जाने की जिद पर अड़ी रही। इसी जिद ने उसे चंडीगढ़ में फ्रेंच सीखने के लिए पहुंचा दिया। छह माह पहले मोहाली में फ्रेंच सीखने के लिए दाखिला लिया था। उसकी मां कांता अरोड़ा उसे चंडीगढ़ में दाखिला दिलवाकर गई थी। वहीं ममेरे भाई सन्नी ने बताया कि 31 जनवरी को रिया का 18वां जन्मदिन था। उसने केक की एक सुंदर फोटो  भेजी थी। 27 मार्च को उसने, उसके पिता राजेश अरोड़ा, उसके चचेरे भाई तारक और रिया ने रूस टूर पर जाना था। वहां उसे मिलने के लिए उसकी मम्मी कांता अरोड़ा ने आना था।
रिया के छोटे मामा राजेश अरोड़ा और उसके चचेरे भाई सुशांत अरोड़ा ने बताया कि उन्हें शाम सात बजे रिया की मां का यूरोप के पराग शहर से फोन आया तो मौत के बारे में पता चला। बड़ी मामी सविता और अन्य पारिवारिक सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। राजेश अरोड़ा, सन्नी और अन्य रिश्तेदार कार लेकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए थे। वहीं बेटी की मौत की सूचना पाकर मां कांता रानी भी पराग के एयरपोर्ट पर भारत आने के लिए पहुंच चुकी थी। वह सीधे चंडीगढ़ पहुंचेंगी।



Popular posts
हांगकांग / अर्थव्यवस्था को मंदी से उबारने के लिए 70 लाख नागरिकों को 92 हजार रुपए नकद देगी सरकार
एमपी / स्पीकर ने 22 विधायकों को जारी किया नोटिस; शुक्रवार को छह, शनिवार को सात और बाकी विधायकों को रविवार को बुलाया
मध्य प्रदेश / दिग्विजय ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा, कहा- ये विचारधारा की लड़ाई, सिंधिया ने इसमें गोडसे को चुना
सियासी घमासान / बेंगलुरु में बागियों से मिलने गए जीतू पटवारी को पुलिस ने हिरासत में लिया, छूटने पर बोले- क्या दोस्तों से मिलना गुनाह है?